कानपुर: रावतपुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप
रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर युवती ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है की शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। गर्भवती होने पर आरोपी ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया।