कानपुर: कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड स्थित गुप्ता मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकानदारों ने आग पर पाया काबू
कल्यानपुर के पनकी रोड स्थित गुप्ता मार्केट में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग देखकर दुकानदारों में हड़कम्प मच गया।वही दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई को बन्द कराया। और तत्काल फायरब्रिगेड को सूचना दी फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया था।