कोल: गाँधी पार्क क्षेत्र की एक महिला ने अपने बहनोई पर लगाया रेप का आरोप, एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | May 21, 2025 गांधी पार्क क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने बहनोई पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला बीती देर रात अपने कमरे में सो रही है। इसी बीच बहनोई कमरे में आया और मुंह दबाते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने चीखने का प्रयास किया तो उसकी बहन आ गई और उसने मारपीट की। महिला ने बुधवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की है।