कोल: पिलखना चौराहे के निकट रजवाहे में पलटा कप-प्लेट और लोहे के पार्ट्स से भरा ट्रक, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | May 21, 2025 पिलखना चौराहे के निकट एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर रजवाहे में पलट गया। ट्रक में कप प्लेट और लोहे के पार्ट्स भरे हुए थे। यह हादसा अचानक ट्रक के आगे नीलगाय के आने के चलते हुआ। घटना के दौरान राजवाहे में दर्जन भर बच्चे नहा रहे थे। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला है।