कोल: पंजीपुर रोड से पुलिस ने शातिर गांजा तस्कर को 1 किलो 10 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 21, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर गांजा तस्कर सागर पुत्र रोहित को पंजीपुर रोड से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक किलो 10 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।