कोल: क्वार्सी में बुजुर्ग की ज़मीन पर दबंग लोग करना चाहते हैं कब्जा, पीड़ित ने अपर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
Koil, Aligarh | May 21, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के धौर्रा माफी से सामने आया है।जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपर जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग व्यक्ति का आरोप है कि दबंग लोग उसकी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।