चूरू: राणासर बीकाण में खेत में कृषि कार्य करते किसान को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Feb 18, 2025 चूरू के गांव राणासर बीकाण के खेत मे एक 45 वर्षीय किसान को कृषि कार्य करते वक्त एक जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन गंभीर हालत में किसान को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। इधर डॉक्टर्स को दिखाने के लिये परिजन सांप को थैली में डालकर अस्पताल लेकर आये।