सुपौल: दुर्गा पूजा को लेकर सुपौल में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश
Supaul, Supaul | Oct 13, 2026 दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सुपौल पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। त्योहार के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को सुपौल शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। सदर थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग