कानपुर: डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार सुबह 11 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरे में उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी कई अधिकारी मौजूद रहे।