कानपुर: कल्याणपुर में नाबालिग चोरों ने एक साथ चुराई दो साइकिल, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास संख्या तीन में दिनदहाड़े आए नाबालिगचोरों ने घर के बाहर खड़ी दो साइकिलों को एक साथ चुरा लिया और पल भर में रफूचक्कर हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और फुटेज गुरुवार दोपहर 12:15 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्षेत्रीय अभिषेक चतुर्वेदी ने जानकारी दी पुलिस से शिकायत की गई है।