कानपुर: कल्याणपुर में बिना मानकों के चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, छापेमारी के बाद किया गया सील
कल्याणपुर में बिना मानकों के चल रहे अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का हंटर चला है। गुरुवार सुबह 10:00 बजे स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर में बिना मानकों के चल रहे अस्पतालों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कई अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अस्पतालों को सील कर दिया। कई दिनों से इन अस्पतालों की शिकायत स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी।