कानपुर: नगर निगम परिसर में मंडल आयुक्त, महापौर और जेसीपी ने ई-रिक्शा चालकों के लिए क्यूआर कोड का किया वितरण
नगरनिगम परिसर में बुधवार 4 बजे मंडलायुक्त,महापौर और जेसीपी ने ई रिक्शा चालकों को हरी झंडी दिखाकर ई रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाकर रवाना किया। मंडलायुक्त ने बताया कि,शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी विभागों ने मिलकर ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड लगाया गया है। जिससे शहर में चल रहे ई-रिक्शा यातायात नियमों का पालन निर्धारित रूट पर हो सके।