निम्बाहेड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की हुई मौत
निम्बाहेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय घीसालाल की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब गांव भावलिया निवासी घीसालाल बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तेज गति से आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुची।