निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में 220 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस, रविवार को होगी साढ़े चार घंटे बिजली कटौती
निम्बाहेड़ा के 220 केवी जीएसएस पर रविवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिससे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जावदा, रानीखेड़ा, गादोला, बड़ी, रीको और निम्बाहेड़ा शहर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। इसके अलावा, वेलकम बोर्ड और दशहरा मैदान फीडर भी प्रभावित होंगे। 132 केवी जीएसएस बिजयपुर, में बंद रहेगी।