माखन नगर: माखन नगर थाने में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | Oct 20, 2026
विजयादशमी के पावन अवसर पर माखन नगर थाने में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन-अर्चन किया। विधायक ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी वीरता, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।