जगदलपुर: मोरठपाल में आयोजित स्व. मोहनलाल नाग स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ
सोमवार को शाम 5 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नगरनार प्रखंड द्वारा ग्राम मोरठपाल में आयोजित स्वर्गीय मोहनलाल नाग स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। आज का फाइनल मुकाबला मारकेल और कस्तूरी के मध्य खेला गया,जिसमें कस्तूरी की टीम ने खिताब अपने नाम किया और उप विजेता मारकेल की टीम रही।