जगदलपुर: बनिया गांव में मकान तोड़े जाने से नाराज ग्रामीण जिला कार्यालय में धरने पर बैठे, कहा- न्याय मिलने तक करेंगे प्रदर्शन
सोमवार रात 9 बजे बनियागांव से ग्रामीण जिला कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही जगदलपुर तहसीलदार रूपेश मरकाम और थाना कोतवाली प्रभारी शिवानंद सिंह जिला कार्यालय पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पर ग्रामीण किसी भी कीमत पर धरना प्रदर्शन खत्म करने को तैयार नहीं है।