होशंगाबाद नगर: रिवर व्यू कॉलोनी में मोहासा की कंपनी के सिविल कॉन्ट्रेक्टर के मकान मे 7 लाख की चोरी, मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू
नर्मदापुरम के मालाखेड़ी रिवर व्यू कॉलोनी में मोहासा की एक कंपनी के ठेकेदार के किराए के सूने घर में चोरी हो गई।शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जब ठेकेदार भोपाल से लौटे तो ताला मुख्य दरवाजे पर नहीं मिला। चोर घर से स्टाफ को देने के लिए रखे 4 लैपटॉप, 5 कम्प्यूटर, ठेकेदार की दो लाख की घड़ी, 15 हजार का आरओ करीब 7 लाख की चोरी हुई