देवघर: जरमुंडी थाना क्षेत्र के सहारा के समीप ऑटो पलटने से एक महिला श्रद्धालु हुई गंभीर रूप से घायल
जरमुंडी थाना क्षेत्र के सहारा के समीप ऑटो पलटने से ऑटो में बैठी महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के संबंध में घायल जमुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी निर्मला देवी ने बताया कि ऑटो में 12 लोग बैठे हुए थे जिन्हें हल्की-फुल्की चोटे आई निर्मला देवी साइड में बैठी थी इसलिए ऑटो से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।