देवघर: रिखिया थाना क्षेत्र के बसदौड़ा गांव में आपसी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर किया घायल, इलाज जारी
रिखिया थाना क्षेत्र के बसदौड़ा गांव में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर घायल कर दिया, घायल को परिजनों ने सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर दिया, परिजनों ने बताया कि लालू यादव को उसके बड़े भाई ने मामूली सी बात को लेकर पीट दिया, पहले से भी जमीन का झगड़ा था, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।