देवघर: डेंगू चिकनगुनिया एवं जैपनीज इंसेफेलाइटिस से संबंधित रिओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सदर अस्पताल सभागार में हुआ समापन
सदर अस्पताल सभागार में बुधवार को जैपनीज इंसेफेलाइटिस पर जिला स्तरीय एक दिवसीय रिओरिएंटेशन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एमटीएस, एसआई,नोडल सीएचओ, बीटीटी सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया देवघर के साथ-साथ राज्य से आए हुए भी राज्य भीभीबीडी सलाहकार झारखंड रांची द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया।