बड़वारा: हादसों का सबब बने गड्ढे को समाज सेवा विकास संस्था ने किया समतल हाल ही में हुई दुर्घटना में दो लोगों ने गंवाई थी जान
Badwara, Katni | Sep 26, 2026 बड़वारा स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर बने जानलेवा गड्ढे को आज 'समाज सेवा विकास संस्था' की टीम ने श्रमदान कर समतल किया। यह गड्ढा लंबे समय से राहगीरों के लिए गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ था।