प्रयागराज: लोकसभा चुनाव में फूलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए प्रवीण पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रयागराज तथा फूलपुर की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई, भारतीय जनता पार्टी से फूलपुर के विधायक प्रवीण पटेल को फूलपुर संसदीय सीट से टिकट दिया गया है, उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि बीजेपी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।