प्रयागराज: बक्शी बाजार सिया मस्जिद में सिया समुदाय के लोगों ने अदा की ईद की नमाज़,सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम तैनात
प्रयागराज में आज और कल ईद मनाई जाएगी,दरअसल देर रात को सिया धर्मगुरुओं के ऐलान के बाद आज प्रयागराज में सिया समुदाय द्वारा ईद की नमाज अदा की गई, लोगों ने ईद की नमाज अदा कर देश में अमन- चैन की दुआ मांगी है, तथा एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी है, जबकि कल सुन्नी समुदाय द्वारा ईद मनाई जाएगी, इस दौरान पुलिस टीम तैनात नजर आई है।