देवली: टोंक: जूनिया गांव में 22.75 किलो गांजा बरामद, 11 लाख से अधिक का माल किया गया जब्त
Deoli, Tonk | Jun 26, 2026 टोंक जिले में DST टीम और घाड़ थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। घाड़ थाना क्षेत्र के जूनिया गांव में दबिश देकर 22 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 11.37 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रेम चंद मीणा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।