नगर के राजापारा वार्ड क्रमांक 11 में शराब के लिए पैसे मांगने से इनकार करने पर युवक के साथ तीन युवकों ने रास्ता रोककर हाथ-मुक्कों और धारदार वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।