बारां: धर्मादा चौराहा निवासी एक गौसेवक पर निहाल देवी माता के दर्शन कर लौटते समय हुआ जानलेवा हमला, बदमाशों ने कार के शीशे तोड़े
Baran, Baran | Jun 16, 2025 गौतम बैरागी मध्यप्रदेश से बारां धर्मादा चौराहा स्थित अपने निवास बारां आ रहे थे। गौतम बैरागी अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर निहाल देवी माता मंदिर दर्शन करने के पश्चात वहां से रवाना होने के बाद रास्ते में उन पर पांच-छह असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। कार के शीशे तोड दिए। गौतम बैरागी बाल-बाल बचे। गौतम बैरागी पर सरियों व तलवारों से हमला किया।