बक्सर: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति के बने सदस्य
Buxar, Buxar | Oct 4, 2026 बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इस खबर से राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है. यह समिति बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। यह देश की व्यापार नीति, आयात-निर्यात, विदेशी व्यापार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों की संसदीय समीक्षा करती है।