बीकानेर: बीकानेर में 24 से 30 अप्रैल तक चलेगा सघन एचपीवी टीकाकरण अभियान, बालिकाओं को लगेगा निःशुल्क टीका
बीकानेर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए 24 से 30 अप्रैल तक सघन एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश देते हुए लाभार्थी बालिका