आज दिनांक 03.10.2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में टेंट सिटी गांधी मैदान गया में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष, श्री प्रेम कुमार, आयुक्त महोदया, मगध प्रमंडल, पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, जिलाधिकारी, गया वरीय पुलिस अधीक्षक,गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक,गया की उपस्थिति में 162वें गया जिला स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
यह अवसर गया की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को स्मरण करने तथा जिले की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को रेखांकित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।