कांके: सिविल कोर्ट में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 166 आरोपी पेश
Kanke, Ranchi | Apr 13, 2026 सिविल कोर्ट में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 166 आरोपियों को सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पेश किया गया। सभी आरोपियों को पांच बसों से लाकर ए.जे.सी.-1 योगेश कुमार की अदालत में 25-25 के समूह में पेशी कराई गई। मामला 11 अप्रैल की देर रात रड़गांव में हुई छापेमारी से जुड़ा है, गिरफ्तार सभी अभ्यर्थी एक अर्धनिर्मित भवन में जुटे थे।