फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र फ़िरोज़ाबाद क्लब के पास मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
थाना मटसेना क्षेत्र पीथनी निवासी अंकित कैलाश नगर निवासी आकाश संग बाइक पर कैलाश नगर से निकला था। इसी दौरान थाना उत्तर क्षेत्र फ़िरोज़ाबाद क्लब के पास मैक्स ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त जानकारी घायलों के परिजनों ने मीडिया को दी।