फ़िरोज़ाबाद के थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के निकट बुधवार देर रात गांव बाजरा निवासी पवन नामक युवक को उसके गांव के कुछ नामजद लोगों ने बाइक से खींचकर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।