फिरोज़ाबाद: पुलिस ऒर बदमाशों के बीच सिरसागंज क्षेत्र के नगला बाग़ के समीप हुयी मुठभेड़, एनकाउंटर के दौरान दो बदमाश के पैर में लगी गोली
फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला बाग़ के समीप गुरुवार की तड़के पुलिस ऒर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पप्पू उर्फ़ अनुज ऒर पार्थ उर्फ़ छोटू नामक दों बदमाशो के पैर में गोली लगने से घायल हुये है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी तमंचा कारतूस ऒर बाइक बरामद की है। दोनों बदमाशों ने 25 मई को एक हिस्ट्रीशीतर की हत्या की थी।