फिरोज़ाबाद: हिमायूपुर इलाके में एक महिला की झोलाछाप क्लिनिक पर इलाज के दौरान हुयी मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर लगाया जाम
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर इलाके में गुरुवार की सुवह आरती नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना बाद परिजनों झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा कर शव को को रखकर जाम लगा दिया। मोके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।