तुरकौलिया: तुरकौलिया के सेमरा टोला में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा टोला में एक महिला का शव घर मे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि मृत महिला की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है। जो आंगनबाड़ी सहायिका थी। परिजनों ने पट्टीदार पर जमीनी विवाद में हत्या का लगाया आरोप,पुलिस मामले की जांच में जुटी।