तुरकौलिया: लक्ष्मीपुर में बीती रात मोतिहारी से हरदिया घर लौट रहे एक शिक्षक की बाइक अज्ञात अपराधियो ने छीनी,पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में बीती रात अज्ञात अपराधियो द्वारा एक शिक्षक की बाइक छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। हरदिया निवासी शिक्षक अफरोज आलम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है,कि वे घर जा रहे थे,तभी लक्ष्मीपुर के पास अज्ञात अपराधियो ने बाइक छीन ली। थानाध्यक्ष विकास पासवान घटना को लेकर बताया कि पुलिस आस पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही ।