शाहपुरा: नेशनल हाईवे 45 पर बना शहपुर रेलवे ओवर ब्रिज का 200 मीटर का हिस्सा गिरा, ₹400 करोड़ की आई थी लागत
जबलपुर से भोपाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-45 पर शहपुरा रेलवे ओवरब्रिज का करीब 200 मीटर हिस्सा रविवार ढह गया। गनीमत रही कि मलबा रेलवे ट्रैक पर नहीं गिरा और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 400 करोड़ की लागत वाले इस पुल का निर्माण तीन साल पहले ही हुआ था।