रामगढ़ चौक: तेतरहट में टोटो की चपेट में आने से स्कूली छात्रा गंभीर घायल, परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया
तेतरहट बाजार के समीप शुक्रवार 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राथमिक विद्यालय की 9 वर्षीय छात्रा टोटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।गनीमत रही कि मौजूद थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां वह इलाजरत है। घायल बच्ची की पहचान तेतरहट बस्ती निवासी चंदन ठाकुर की 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई