कैसरगंज: घाघरा खतरे के निशान के पार, DM-SP ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा
:बहराइच। नेपाल राष्ट्र व उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों तथा जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते जिले की नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। उत्पन्न परिस्थितियों तथा फसलों विशेषकर धान, गन्ना, केला आदि को हुई क्षति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता