कुलपहाड़: क्लहुआ में बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक की गिरकर मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
किलहौवा स्थित केनरा बैंक के पास सड़क पर गड्ढे और फैली बालू के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में छत्रपाल पुत्र वृंदावन की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि जगदीश पुत्र भान सिंह (27 वर्ष), निवासी किलहौवा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को रात करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया।