काको: डेढ़सैया स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, डॉक्टर नहीं होने का आरोप; GNM कमरे में बंद, मचा कोहराम
जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित डेढ़सैया स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काको प्रखंड के रस्सुल्ला गांव निवासी मृतक नवजात की मां राधिका कुमारी के पिता एवं मां ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।