गौरीगंज विकास खंड क्षेत्र राजगढ़ स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर मंसाराम मौर्य के जन्मदिवस के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को ठंड से राहत प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने उपस्थित होकर 150 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किया।