हजारीबाग में कड़ाके की ठंड के बीच अब तक जिला प्रशासन की ओर से कंबल वितरण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में समाज के लोग और यूथ विंग आगे आकर जरूरतमंदों को कंबल बांट रहे हैं। हर सप्ताह 100 से अधिक कंबल वितरित किए जा रहे हैं। नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर रहा है, जबकि प्रशासन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द 50 हजार कंबल बांटने की तैयारी में है।