हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर लड़ाई झगड़ा कर उपद्रव मचाने वाले 6 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में आपसी लड़ाई झगड़ा कर उपद्रव मचाने वाले पांच अभियुक्त एवं मोहल्ला नाई का नगला में पड़ोसी से लड़ाई झगड़ा कर उपद्रव मचाने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई झगड़ा कर उपद्रव मचाने वाले 6 अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर में पेश किया है।