गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा: तीमारदारों को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप, महिला के साथ बदसलूकी
BRD मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में जमकर बवाल हुआ।आरोप है कि 15-20 जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा गार्डों के साथ मिलकर तीन तीमारदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और उनकी बुरी तरह पिटाई की।इस दौरान बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों और वीडियो बना रही एक महिला के साथ भी बदसलूकी की गई।महिला का मोबाईल तोड़ दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को कमरे से बाहर निकाला