गिर्वा: पेसिफिक यूनिवर्सिटी में 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, 5 महाद्वीपों के वैज्ञानिकों ने शुरू किया मंथन
Girwa, Udaipur | Mar 9, 2024 उदयपुर के पेसिफिक विश्वविद्यालय के सभागार में तीन दिवसीय इंटीग्रेटिव केमिस्ट्री, बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल मेडिसिन पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेस प्रो. बलराम पाणी ने डेटा विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मेडिसिन विकास से संबंधित शोध में महत्व पर प्रकाश डाला। बता दें, 5 महाद्वीपों के वैज्ञानिकों ने मंथन शुरू किया है।