बंजरिया: सिंघिया गुमटी के पास वाहन जांच के दौरान करीब ₹1 लाख का जुर्माना वसूला गया
सिंघिया गुमटी के पास बंजरिया पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान करीब एक लाख का जुर्माना वसूला गया। शनिवार आठ बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों से लाइसेंस,सीटबेल्ट,हेलमेट व गाड़ी के कागजात जांच किए गए। जो अपने साथ वैध कागजात लेकर नही चले थे। उन्हें जुर्माना का रसीद थमा दिया गया। बताया कि आगे भी इस तरह जांच अभियान चलाया जाएगा।