बिलासपुर: भोट थाना क्षेत्र से फायरिंग के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अवैध हथियार बरामद
मंगलवार को दोपहर एक बजे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोट थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को उसके निवास स्थान जटपुरा से और दूसरे को मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर रोड के पास से पकड़ा है। इनके क