गया टाउन सीडी ब्लॉक: अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय में आज बेरोजगार युवाओं को टूल किट एवं स्टडी किट वितरित किए गए
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गया जी के द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को ʼʼ नियोजन सेवा का विस्तार स्कीम अंतर्गत ''टूल किट'' एवं नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम स्कीम अंतर्गत ''स्टडी किट'' आज शनिवार को वितरण किया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 अप्रैल शनिवार की शाम 5:30 बजे दी गई।